Wednesday, July 14, 2010

कैसा हो आपका बेडरूम

घर के हर हिस्से का अपना अलग महत्व होता है और उसी के अनुसार उसकी सजावट पर भी ध्यान दिया जाता है. बात बेडरूम की करें तो यह घर का वो भाग कहा जाता है जहां हर कोई आराम और सुकून के साथ अच्छी नींद के लिए जाता है. अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि घर के इस हिस्से को उसी रंग रूप में ढाला जाए जिससे कि आराम में किसी तरह का खलल न पड़े.

बेडरूम की डेकोरेशन और इसके लिए फर्नीचर प्लान करते समय सबसे पहले उसका एरिया और अपनी जरूरतों की लिस्ट बनाएं. कमरे के आकार के मुताबिक ही इसमें बेड रखें. कहीं ऐसा न हो कि आप बड़े आकार का बेड ले आएं और उसे लगाने के बाद जरूरत की दूसरी चीजें रखने के लिए यहां स्पेस ही न बचे. बेडरूम को माडर्न लुक देने के लिए बुड की बजाय आप रॉट आयरन के बेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. आजकल यह फैशन में भी है, लेकिन फैशन के साथ आपको अपने आराम का खास ध्यान रखना भी जरूरी है. जहां तक रंगों का सवाल है तो घर के इस हिस्से के लिए हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें. हल्के रंग न सिर्फ आपको सुकून भरा अहसास देंगे बल्कि

इससे एक्सेसरीज की मैचिंग भी आसान रहेगी. क्रीम, लाइट ग्रीन, लाइट ब्ल्यू, ऑफ वाइट या फिर लाइट पिंक बेडरूम के लिए अच्छे माने जाते हैं. बेडरूम में कलर्स के मिक्स्ड मैच से बचने की ही कोशिश की जानी चाहिए. महानगरों में बनने वाले घरों में मास्टर बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम का चलन भी खूब बढ़ा है. अगर आप किसी प्लाॅट पर अपना नया घर बनवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रख सकते हैं. लगभग हर घर के बेडरूम डेªसिंग टेबल जरूर देखने को मिलती है. कई बार इसे बेड के ठीक सामने भी रख दिया जाता है, जिससे बेड पर सोने वाले का रिफलेक्शन दिखाई देता है, वास्तु के लिहाज से इसे गलत माना जाता है. सोते हुए या फिर आराम करते वक्त शरीर के सामने शीशा होने से शरीर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है.

इस सबके साथ बेडरूम में यहां की लाइट अरेंजमेंट का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आपको सोने से पहले कुछ देर पढ़ने का शौक है तो इसके लिए साइड टेबल्स पर लैंप लगा सकते हैं। जहां तक पूरे कमरे की लाइट की बात है तो फोकस और कलरफुल लाइट्स की जरूरत यहां नहीं होती. बेडरूम में ऐसी रोषनी का इंतजाम करें जो हल्की हो और आंखों को न लगे. इसमें कोई षक नहीं कि बेडरूम आपकी पर्सनल लाइफ का पार्ट भी मानी जाती है इसलिए यह भी जरूरी है कि उसे बिखेर कर न रखें बल्कि उसकी सफाई और खूबसूरती पर भी पूरा ध्यान दें. अगर इस तरह आपका भी बेडरूम सजा-संवरा होगा तो निष्चित तौर पर आपका अच्छा वक्त तो यहां बीतेगा ही साथ ही भरपूर आराम मिलने में भी कोई कसर नहीं रहेगी. http://propertysansar.com

No comments:

Post a Comment